फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shweta Kamboj got 544th rank in UPSC

श्वेता कांबोज को मिला 544वां रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Shweta Kamboj got 544th rank in UPSC
करनाल जिले के पटहेड़ा गांव की बेटी श्वेता कांबोज ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 544वां रैंक हासिल कर अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र की इस बेटी ने ये दिखा दिया है कि अगर हौसले बुलंद हो तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।
विज्ञापन

श्वेता के पिता सुमेर चंद कांबोज करनाल के कस्बा इंद्री में आढ़त का काम करते हैं। श्वेता की माता गृहणी हैं। श्वेता ने डीएवी स्कूल रादौर से 12वीं और यमुनानगर से स्नातक पास पास किया है। पिता सुमेर चंद कांबोज रादौर में बीएड कॉलेज भी चलाते हैं। शनिवार को जैसे ही लोगों को श्वेता कांबोज के संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 544वां रैंक हासिल करने की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में लोग उनके पिता सुमेर चंद व उनकी बेटी श्वेता कांबोज को उनके शिव कॉलोनी में स्थित निवास पर बधाई देने पहुंचे। दिन भर लोगों का बधाइयां देने का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

श्वेता कांबोज ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वह अपने परिवार के सदस्यों व अपने सभी शुभचिंतकों को दूंगी, जिनके आशीर्वाद व मेहनत से उसने आज ये मुकाम पाया है। श्वेता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कम आंका जाता है, लेकिन आप किसी कार्य को पूरा करने का लक्ष्य बनाकर चलेंगे तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। उसने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ स्मार्ट वर्क भी जरूरी है। श्वेता की माता मुकेश कांबोज ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और वह बेटी की इस उपलब्धि को शब्दों में भी बया नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी बेटों के बराबर मान सम्मान देना चाहिए, आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed