{"_id":"616f1cbc333c2f2f926f691f","slug":"shri-ram-temple-to-be-built-in-jat-nagar-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl870389185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट नगर में बनेगा श्रीराम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट नगर में बनेगा श्रीराम मंदिर
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते सुशील मोहन शांडिल्य। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जाट नगर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले श्रीराम मंदिर का मंगलवार को मास्टर सुशील मोहन शांडिल्य ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। पक्का घाट नागेश्वर धाम मंदिर के महंत दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज की देखरेख में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधि-विधान से पंडित ओमप्रकाश ने भूमि पूजन करवाया।
मंदिर निर्माण के लिए समाजसेवी महेंद्र सिंह नंबरदार ने लगभग 40 लाख रुपये कीमत की 10 मरला भूमि दान की है। रादौर में पहली बार लगभग 50 लाख रुपये से अधिक की राशि में श्रीराम मंदिर बनकर तैयार होगा। मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। महेंद्र सिंह नंबरदार ने बताया कि श्री राम मंदिर के लिए अभी 10 मरले भूमि दान की गई है। जरूरत पड़ने पर ओर भूमि दान की जाएगी।
उन्होंने बताया लगभग डेढ़ वर्ष में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर में श्री राम दरबार, शिव परिवार व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि रादौर में श्रीराम मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर निर्माण में सभी सहयोग करें। इस अवसर पर एडवोकेट सुरेश पाल बंचल, पार्षद जसवंत सिंह बंचल, पार्षद भगवत दयाल कटारिया, विनोद खुराना, पार्षद कुलदीप सिंह नंबरदार, पिंकी गर्ग, एडवोकेट अजय शांडिल्य, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।