फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shri Guru Tegh Bahadur sacrificed his life for the protection of religion and country: Naib Singh

श्री गुरु तेग बहादुर ने धर्म और देश की रक्षा के लिए दिया बलिदान : नायब सिंह

Wed, 19 Nov 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Shri Guru Tegh Bahadur sacrificed his life for the protection of religion and country: Naib Singh
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साढौरा ​स्थित गुरुद्वारा ड्योडी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को च
साढौरा। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के पावन अवसर पर साढौरा से चौथी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा ड्योढी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप-त्याग का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं, सीएम ने अपने ऐच्छिक कोटे से गुरुद्वारा ड्योढी साहिब को 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुरुओं की तप-त्याग का संदेश और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया। इसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढि़यां इस प्रेरणादायक इतिहास से सीख ले सके। श्री गुरु तेग बहादुर जी को पूरे विश्व के मानवाधिकारों के प्रथम महानायक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साढौरा की पावन भूमि से शुरू की गई यह चौथी नगर कीर्तन यात्रा, गुरु जी के तप, त्याग, विचार और धर्म रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चार पवित्र नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं जो हरियाणा के सभी जिलों से गुजरेंगी। इन यात्राओं का समापन 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा, जहां सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन, 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में महा समागम का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साढौरा स्थित गुरुद्वारा ड्योडी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को च

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साढौरा स्थित गुरुद्वारा ड्योडी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को च

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed