फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Show-cause notices issued to 10 BLOs for sluggishness in work

Yamuna Nagar News: काम में सुस्ती पर 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस

Fri, 03 Jul 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Show-cause notices issued to 10 BLOs for sluggishness in work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में लापरवाही बरतने पर 10 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र साढौरा में की गई।
एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जा रहा है। 29 जून, 30 जून और एक जुलाई 2026 को लगातार तीन दिनों तक कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि बार-बार निर्देश देने और आयोग की ओर से स्मरण-पत्र जारी होने के बावजूद डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति में चार प्रतिशत से भी कम वृद्धि हुई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण, वैधानिक और समयबद्ध अभियान है। मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गणना प्रपत्रों का समय पर डिजिटाइजेशन जरूरी है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता या सरकारी दायित्वों के निर्वहन में चूक स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी बीएलओ को आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा हो सके। साथ ही सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को संबंधित बीएलओ के कार्य की नियमित निगरानी करने, प्रदर्शन में सुधार सुनिश्चित कराने और अनुपालन रिपोर्ट समय पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed