फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shot fired at the girl, hit the wall, Yamunanagar

युवती पर चलाई गोली, दीवार में लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Shot fired at the girl, hit the wall, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। जगाधरी के निजी अस्पताल से छुट्टी कर घर लौट रही युवती पर एक युवक ने गोली चला दी। गोली युवती के सिर के पास से गुजर कर एदीवार में लगी। आरोप है कि युवक करीब नौ माह से उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। बात करने से मना करने पर आरोपी युवक ने देर शाम उस पर गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया। थाना छछरौली पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
छछरौली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह जगाधरी के एक चैरिटेबल अस्पताल में काम करती है। वह शुक्रवार शाम को करीब 6.30 बजे ड्यूटी खत्म करके बस के माध्यम से छछरौली पहुंची। छछरौली बाजार के बीच सपन मेडिकल हॉल के पास उसने देखा कि पीछे से डेरा शाहपुर निवासी हजारा सिंह बाइक पर आ रहा है। इसके बाद में चौक से वह अपने घर की तरफ मुड़ गई। इस दौरान आरोपी हजारा सिंह ने पीछे से उसके ऊपर फायर किया। गोली की आवाज सुनकर वह नीचे झुक गई। गोली उसके सिर के नजदीक से निकलती हुई दीवार में जाकर लगी। इसके बाद हजारा सिंह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि आरोपी हजारा सिंह पिछले 8-9 महीने से उसको परेशान कर रहा था। जब वह घर से ड्यूटी के लिए निकलती थी तो वह उसका पीछा करता था और जबरदस्ती दोस्ती करने के लिए कहता था। युवती ने बताया कि किसी से उसने उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया था। वह वह बार-बार फोन करके उसे परेशान करता था। जब उसने फोन पर बात नहीं की तो उसने करीब 6 दिन पहले अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी करने के बाद में मांगी थी माफी
युवती ने बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले भी आरोपी ने ड्यूटी से लौटते समय बीच रास्ते रोककर उससे छेड़खानी की थी। इस बारे में उसने आरोपी के घर वालों को बताया था। तब आरोपी ने माफी मांगी थी कि वह दोबारा छेड़खानी नहीं करेंगा। लेकिन कुछ दिन बाद ही आरोपी ने दोबारा उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब उसने बात करने से मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की है।

छछरौली बाजार के बीच युवती पर गोली चलाने के आरोप में हजारा सिंह के खिलाफ आर्म एक्ट, हत्या के प्रयास, छेड़खानी, एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पृथ्वी सिंह, छछरौली थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed