{"_id":"653eb350233f9e687f007704","slug":"shot-fired-at-a-farmer-who-was-plowing-his-field-case-registered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-8275-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेत जोत रहे किसान पर चलाई गोली, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेत जोत रहे किसान पर चलाई गोली, मामला दर्ज
विज्ञापन
थाना छछरौली के शाहपुर गांव में खेत जोत रहे किसान पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गनीमत रही की इस हवाई फायरिंग में कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ क्योंकि रिवाल्वर से चली गोली हवा में चली थी। पुलिस ने किसान की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नाहर ताहरपुर निवासी किसान अजैब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास गांव में छह एकड़ जमीन है। वह अपने परिवार के साथ मिलकर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा करता है। उसकी एक एकड़ जमीन शाहपुर गांव के रकबा में है। शाहपुर में जो एक एकड़ जमीन है वह उसने शाहपुर निवासी मायाराम से 17 लाख रुपये में 2020 में खरीदी थी। 2020 के बाद वह लगातार इस जमीन पर खेती करता आ रहा है। 29 अक्तूबर को वह अपने परिवार व एक रिश्तेदार के साथ इस जमीन में सरसों बीजने के लिए खेत को जोत रहा था। तभी वहां पर मायाराम व कृष्ण पहुंचे और उसका कहा कि तुम इस जमीन से बाहर निकल जाओ। अगर इस जमीन में कुछ कार्य करोगे तो अंजाम बुरा नहीं होगा। उसने यह कहते ही रिवाल्वर से एक फायर उसके ऊपर कर दिया। उसके फायर होते ही उसने ट्रैक्टर को एक साइड में कर वह नीचे झुक गया। जिससे उसके द्वारा चलाया गया फायर उसके शरीर के पास से गुजर गया। इस दौरान अजैब सिंह, मायाराम और मौके पर लोगों के बीच हाथापाई भी हुई जिसमें रिवाल्वर वहीं गिर गया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। अजैब सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को भी मानीपुर निवासी मास्टर भगवान सिंह ने उसको धमकी दी थी कि तेरा अंजाम बुरा नहीं होगा और तेरा इलाज करना पड़ेगा। मायाराम द्वारा जो गोली कांड किया गया है।
थाना प्रभारी छछरौली जगदीश चंद का कहना है कि एक राउंड फायर हुआ है किसी की कोई जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। फायर करने वाला और झगड़ा करने वाले आपस में ही रिश्तेदार हैं और उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मायाराम व कृष्ण निवासी शाहपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।