{"_id":"6a5fc5d89027e928be04027a","slug":"shops-remained-closed-for-two-hours-in-protest-against-drugs-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159938-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशे के खिलाफ दो घंटे बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशे के खिलाफ दो घंटे बंद रहीं दुकानें
Wed, 22 Jul 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
नशे के विरोध में एसडीएम कार्यालय रादौर के बाहर नारेबाजी करते स्थानीय लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। क्षेत्र में बढ़ते नशे के विरोध में मंगलवार को लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। नगर पालिका अध्यक्ष रजनीश मेहता शालु, भाजपा नेताओं, पार्षदों, व्यापारियों और किसान संगठनों के नेतृत्व में लोगों ने रोष मार्च निकालकर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम नरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
आंदोलन के समर्थन में शहर के व्यापारियों ने सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रादौर और आसपास के क्षेत्रों में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। नशे की वजह से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं और अपराध तथा चोरी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है।
ज्ञापन में लोगों ने विशेष रूप से नगर पालिका की भूमि पर बसी डेहा बस्ती में लंबे समय से चल रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि इस क्षेत्र में कुछ लोग खुलेआम नशा बेच रहे हैं, जिससे पूरे इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने डेहा बस्ती से अवैध कब्जे हटाने और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम नरेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि डेहा बस्ती में अवैध कब्जों और नशे से संबंधित शिकायतों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। रोष मार्च में पार्षद भगवतदयाल कटारिया, भाजपा नेता मुकेश अरोड़ा मक्की, अमित कांबोज, शीतल शर्मा, अजय राव, सतविंदर सिंह रिंकू, भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर मौजूद रहे।