फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shopkeeper protest on ROB map

आरओबी के नक्शे पर दुकानदारों ने जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper protest on ROB map
रादौर रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का मामला फंस गया है। पुराना रादौर रोड मार्केट के दुकानदारों ने इसके डिजायन में फेरबदल करने की मांग उठाई है। सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के एक प्रतिनिधि मंडल ने मार्केट पदाधिकारियों के साथ एसडीएम सुशील कुमार से मुलाकात की और रेलमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने बताया कि यमुनानगर में 100 वर्ष पुराना थोक व परचून का बाजार रादौर रोड पर स्थित है। इसके साथ में अन्य मुख्य बाजार भी लगते हैं और रिहायशी कालोनियां भी बसी हुई हैं। उन्होंने बताया कि फाटक की दूसरी तरफ सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे है। इस पर चीनी मिल और हजारों दुकानें व कारखाने हैं। यहां से हरियाणा, यूपी, उत्तरांचल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि प्रदेश के कई व्यापारी सामान लेने आते हैं। महेंद्र मित्तल ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज बनने से फाटक पार के हमीदा, पटेल नगर, शुगरमिल कॉलोनी आदि कॉलोनियों को काफी लाभ होगा। यदि सरकार इसका डिजाइन सही कर फ्लाईओवर को इंडस्ट्री एरिया की चौड़ी सड़क पर उतारे। इससे बाजार भी बच जाएंगे और शहर में भीड़ भी नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर रेलवे ओवर ब्रिज को रादौर रोड पर उतारा जाता है तो सारे बाजार व कारखाने बर्बाद हो जाएंगे। जबकि सरकार के पास यमुनानगर में रादौर रोड रेलवे फाटक के संबंधित क्षेत्र सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड में रेलवे की बहुत भूमि व सरकारी भूमि खाली पड़ी है व दूसरी तरफ रादौर रोड के पश्चिमी में इंडस्ट्री एरिया है। जहां पर सड़कें भी बहुत चौड़ी हैं। चीनी मिल के पास भी सरकारी भूमि खाली पड़ी हैं और चीनी मिल के पास सरकारी व चीनी मिल की भी बहुत भूमि खाली पड़ी है। मांग की गई कि खाली भूमि का उपयोग कर के वहां दक्षिण से फ्लाई ओवर उठा कर उत्तर दिशा में इंडस्ट्री एरिया की चौड़ी सड़कों पर उतारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नया फ्लाई ओवर मैप बनाते समय बाजार व समाज के लोगों के विचार जानने चाहिए। इस मौके पर विकास, ओम प्रकाश तलूजा, राहुल, ब्रिजमोहन, मांगे राम, द्वारका नाथ जैन, भाटिया, तारा चन्द सैनी, संजय मित्तल, राजेन्द्र बजाज, विजय अग्रवाल, सुमित मेहन्दीरत्ता, आशीष मित्तल, दीपक कपूर, गौरव मुल्तानी, विकास गाबा, चेतन भिक्षु, अभिराज राणा, गोपाल शर्मा, जसविंदर सिंह आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed