फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shopkeeper attacked with sword, wife also beaten

Yamuna Nagar News: दुकानदार पर तलवार से हमला, पत्नी को भी पीटा

Sun, 05 May 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked with sword, wife also beaten
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की गोल्डनपुरी कॉलोनी में उधार दिए सामान के रुपये मांगने पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुकानदार पर तलवार से हमला कर दिया। बीच बचाव में आई दुकानदार की पत्नी से भी आरोपी ने मारपीट की और दुकान का सामान तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गोल्डनपुरी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसकी कॉलोनी में ही करियाना की दुकान है। देर शाम उसका पड़ोसी रोहित उसकी दुकान पर आया। वह उससे ठंडे की बोतल मांगने लगा। आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में था। जब उसने आरोपी से पूर्व के उधार रुपये मांगे तो वह उससे गाली गलौज करने लगे। आरोपी कही से तलवार लेकर आया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे वह घायल हो गया। आरोपी ने उसकी दुकान का सारा सामान तोड़ दिया। बीच बचाव में आई पत्नी से भी आरोपी ने मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वह वहां से फरार हो गया। अन्य परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी रोहित पर मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed