{"_id":"681cf97fc0a6676d7b0035c1","slug":"shopkeeper-attacked-and-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137421-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुकानदार पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुकानदार पर हमला कर किया घायल
Fri, 09 May 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 09 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव गुमथला में रंजिशन कुछ लोगों ने एक दुकानदार पर लाठियों-डंडो से हमलाकर उसे घायल कर दिया। वहीं दुकान में रखे सामान को भी तोड़ डाला। पुलिस ने प्रभावित दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में बिजली की दुकान चलाता है। रात लगभग सवा 8 बजे जब वह दुकान पर बैठा हुआ था तो गांव के राजेंद्र, सचिन उर्फ बंटी निवासी संधाली व उत्तरप्रदेश निवासी बंटी के अलावा 10-12 अन्य लोगों ने रंजिशन उस पर हमलाकर कर दिया। संवाद
