फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shop broken despite court case, case against five

Yamuna Nagar News: कोर्ट केस होने के बावजूद तोड़ी दुकान, पांच पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Shop broken despite court case, case against five
टिंबर व्यापारी अरविंद कुमार ने कोर्ट केस होने के बावजूद उसकी किराये पर ली दुकान में मालिक पांसरा निवासी राकेश, रोशन लाल, रोशन लाल की पत्नी, विशाल व पार्षद संजीव कुमार पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने क्रेन की मदद ने उसकी दुकान का अगला हिस्सा तुड़वाया और अंदर रखा सामान भी चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रादौर रोड देवी मंदिर गली निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पांसरा में टिंबर की दुकान है। उन्होंने यह दुकान 26 साल से रोशन लाल से किराये पर ली हुई है। आरोप है कि अब रोशन, रोशन की पत्नी, उसका भाई राकेश, विशाल व पार्षद संजीव मिलकर उसे जबरदस्ती दुकान से निकालने की धमकी दे रहे हैं। दुकान को जबरदस्ती तोड़ने की धमकी दे रहे थे। इसको लेकर उसने राकेश के खिलाफ दीवानी न्यायालय में केस दायर किया हुआ है। इस केस में नोटिस जारी हो चुके हैं। आरोप है कि नोटिस के बावजूद आरोपियों ने उसकी दुकान आगे से तोड़ दी। पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने 15 अक्तूबर को क्रेन से दुकान को आगे से तोड़ दिया। जब वह मौके पर पहुंचे और दुकान तोड़ने से रोका तो आरोपी गाली गलौज करने लगे और मारपीट की। आरोप है कि पुलिस को दोबारा फिर शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी दुकान से एक एग्जास्ट फैन, एक टीवी, दो तख्त, गद्दे, चार कुर्सियां, पूजा घर, मेज, अलमारी, अलमारी में रखा हुए कीमती सामान, कूलर व 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। अब पुलिस ने लीगल ओपिनियन के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। उधर, पार्षद संजीव कुमार का कहना है कि वह पंचायती तौर पर गए थे। किरायेदार दुकान मालिक का किराया दो वर्ष से नहीं दे रहा है। उसके बाद उसने क्या शिकायत दी। इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed