{"_id":"69ab228718537cdc9b0971b7","slug":"shooters-being-groomed-at-the-shooting-center-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152420-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शूटिंग सेंटर में तराशे जा रहे निशानेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शूटिंग सेंटर में तराशे जा रहे निशानेबाज
Sat, 07 Mar 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में बने शूटिंग रेंज में निशाना साधते खिलाड़ी। कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में संचालित शूटिंग खेलो इंडिया लघु केंद्र जिले के उभरते निशानेबाजों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है। वर्ष 2022 में शुरू हुए इस केंद्र ने मात्र तीन वर्षों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार किया है। यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं, बल्कि कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं।
वर्तमान में इस केंद्र में 35 खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। इनमें 25 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रशिक्षकों की देखरेख में शूटिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। केंद्र के शुरू होने से जिले के खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिला है। पहले खिलाड़ियों को शूटिंग की कोचिंग लेने के लिए दूसरे राज्यों या जिलों की रेंज का रुख करना पड़ता था।
तीन वर्षों में इस केंद्र से 100 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इनमें से आठ खिलाड़ी अन्य शूटिंग रेंज में कोच के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह उपलब्धि इस केंद्र की गुणवत्ता और प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाती है। करीब 30 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। ये खिलाड़ी इन दिनों कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
खेलो इंडिया लघु केंद्र की कोच गीतू ठाकुर का कहना है कि यदि खिलाड़ियों को इसी तरह सुविधाएं और मार्गदर्शन मिलता रहा तो आने वाले समय में यहां से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज तैयार हो सकते हैं। तेजली खेल परिसर का यह शूटिंग केंद्र अब जिले के युवाओं के लिए खेलों में करियर बनाने का एक मजबूत मंच बनता जा रहा है।