फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SHO is not listening, complaints pile up in SP office

Yamuna Nagar News: नहीं सुन रहे थानेदार, एसपी ऑफिस में शिकायतों का अंबार

Sat, 23 Nov 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 Nov 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
SHO is not listening, complaints pile up in SP office
यमुनानगर। थानेदार फरियादियों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसलिए ज्यादातर फरियादियों को अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि एसपी की ओर से बार-बार निर्देशों के बावजूद भी शिकायतें कम नहीं हो रही है। ऐसे में अब एसपी ने अब सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश देने के साथ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देशाें के मुताबिक थाना चौकी पर पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी की सुनवाई होनी चाहिए। इसके लिए सभी को सुबह के समय हर हाल में दो घंटे जनसुनवाई करनी है लेकिन, यमुनानगर में थानों पर फरियादियों की सुनवाई नहीं हो रही है। लोग अपनी शिकायतों को लेकर लगातार थाना और चौकियों के चक्कर काट रहे हैं। यही रहीं जब वह चक्कर काटकर थक जाते हैं तो एसपी कार्या पहुंचकर शिकायत करते हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन जनसुनवाई में एसपी ऑफिस में 100 से अधिक शिकायतें पहुंच रही है। ज्यादातर शिकायतकर्ता का यही कहना है कि थाने पर सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में अब एसपी ने सभी थानेदारों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा की जहां से अधिक शिकायत मिलेंगी उस थाने के थानेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडबैक भी लिया जाएगा
एसपी यमुनानगर राजीव देसवाल ने बताया कि शिकायत कर्ता की थाना चौकी पर ही सुनवाई होनी चाहिए। कुछ थानों पर अभी समस्या आ रही है। सभी को हर हाल में जनसुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता से शिकायत के निस्तारण का फीडबैक भी लिया जा रहा है। यदि शिकायत का समय से निस्तारण नहीं होता तो संबंधित जांच अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed