फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shivani made the most beautiful poster in the competition

Yamuna Nagar News: प्रतियोगिता में शिवानी ने बनाया सबसे सुंदर पोस्टर

Thu, 15 Aug 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Shivani made the most beautiful poster in the competition
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वाणिज्य, कला विभाग की ओर से पोस्टर बनाओ व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन विभागाध्यक्ष सीमा जैन के नेतृत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में बीए और बी.कॉम के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया और कैनवास पर स्वतंत्रता दिवस के रंग बिखेरे। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में बी.कॉम द्वितीय वर्ष की शिवानी ने पहला स्थान पाया। जबकि बीए तृतीय वर्ष की प्रिया दूसरे और बीए तृतीय वर्ष की नैना व बी.कॉम द्वितीय वर्ष की पायल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष सीमा जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर व नारा लेखन से देश भक्ति के रंग, चमक, स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता व देश की खूबसूरती के बारे जानकारी दी। स्पर्धा में पूनम गर्ग, डॉ. वीरा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि वहीं नारा लेखन प्रतियोगिता में बी.कॉम की प्रथम वर्ष की वर्षा पहले, बी.कॉम प्रथम वर्ष की मुस्कान ने दूसरा स्थान पाया। जबकि तीसरे स्थान पर बी.कॉम द्वितीय वर्ष की आस्था वालिया रही। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि 15 अगस्त को देश सैकड़ों साल की गुलामी से आजाद हुआ था। यह दिन हमें साहस, बलिदान व एकता की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed