फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shiva temples resounded with the chant of Har-Har Mahadev

Yamuna Nagar News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Wed, 12 Aug 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples resounded with the chant of Har-Har Mahadev
गांव तेजली के ​शिव मंदिर में जला​भिषेक करते कांवड़िये। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने अपने-अपने गांव और शहर के शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दिनभर मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का दौर चलता रहा।
सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कई प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शिव मंदिरों में पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल और विभिन्न साधनों से लौटे कांवड़िये सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में पहुंचे। मंदिर में पहुंचकर उन्होंने पवित्र गंगाजल भगवान शिव को अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर कांवड़िये समूह में ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के जयकारे लगाए। इससे मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा पूरी कर लौटे शिवभक्तों ने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लाकर सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करना उनके लिए आस्था और श्रद्धा का विषय है।
प्राचीन शिव मंदिरों में भी उमड़ी भीड़
गांवों के शिव मंदिरों के अलावा जिले के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भाटली स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दयालगढ़ के पातालेश्वर मंदिर और कलेसर के महादेव मठ में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए और गंगाजल चढ़ाया। मंदिर प्रबंधनों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद और कतार व्यवस्था समेत अन्य प्रबंध किए गए थे। स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुचारु तरीके से मंदिर में प्रवेश कराने में सहयोग किया।

मंदिरों के बाहर सजीं पूजा सामग्री की दुकानें
शिव मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री की दुकानें भी सजी रहीं। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल, प्रसाद, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। मंदिरों के आसपास दिनभर चहल-पहल बनी रही। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था भी की गई। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मी सक्रिय रहे। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा और शाम तक शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

गांव तेजली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये। संवाद

गांव तेजली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये। संवाद

गांव तेजली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये। संवाद

गांव तेजली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये। संवाद

गांव तेजली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये। संवाद

गांव तेजली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये। संवाद

गांव तेजली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये। संवाद

गांव तेजली के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed