फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shiva devotees are seen on the streets, the city is echoing with chants of Bam Bam Bhole

Yamuna Nagar News: सड़कों पर शिव भक्तों की धूम, बम बम भोले के जयकारों से गूंज रही नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees are seen on the streets, the city is echoing with chants of Bam Bam Bhole
जगाधरी। श्रावण माह की शिवरात्रि को एक सप्ताह शेष है। ऐसे में कांवड़ियों के कदम भी तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। जिसके चलते यहां से रोजाना सैकड़ों कांवड़िए निकल रहे हैं। जिससे बोल बम, बम-बम जयघोष की गूंज तेज होने लगी है। एक हाथ में तिरंगा और दूसरे में कांवड़ लेकर जाते शिवभक्त लोगों की आस्था बढ़ा रहे हैं। इस दौरान रंग-बिरंगी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बन रही है।
विज्ञापन

कांवड़िए के यात्रा मार्ग में रास्ते में रुककर लोग कांवड़ियों की फोटो मोबाइल में उतार रहे हैं। वहीं विशेष व बड़ी कांवड़ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि यहां से पंजाब, हिमाचलप्रदेश, चंडीगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के कांवडिए निकलते हैं। इन दिनों शहर के सभी मार्ग कांवड़ियों के भगवा रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ बोल बम, बम-बम की गूंज सुनाई दे रही है। शिवभक्त तेजी से रंग-बिरंगी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर कूच कर रहे हैं। उनकी आस्था के सामने हर कठिनाई दूर हो जा रही है। सहारनपुर कुरुक्षेत्र नेशनल हाईवे, पुराना सहारनपुर रोड, जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे, बिलासपुर रोड, सहारनपुर अंबाला नेशनल हाईवे सहित शहर की तमाम सड़कों पर शिव भक्तों की टोलियां नजर आ रही हैं। लोग इन स्वागत कर रहे हैं। रास्ते में लोग भक्तों का बोल बम बम के घोष से उत्साह बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब बात बाबा भोलेनाथ की हो, न भक्तों के लिए कोई दूरी, न कोई थकान और न मौसम की मार मायने रखती है। पैदल यात्रा में भक्तों का जोश, भक्ति और समर्पण देखते ही बनता है। कांवड़ में जल, पैरों में उत्साह और दिल में बाबा के दर्शन की ललक लिए श्रद्धालु बोल बम के जयघोष के साथ निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed