{"_id":"6112c0048ebc3e2f6a134159","slug":"she-was-raped-by-giving-intoxicants-and-bringing-the-girl-to-the-cafe-gave-a-complaint-to-the-police-then-married-yamuna-nagar-news-knl795670129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ देकर युवती को कैफे में लाकर किया दुष्कर्म, पुलिस को शिकायत दी तो की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ देकर युवती को कैफे में लाकर किया दुष्कर्म, पुलिस को शिकायत दी तो की शादी
विज्ञापन
शहर की छोटी लाइन स्थित कैफे में लाकर एक युवक ने युवती को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो आरोपी ने केस के डर से युवती से शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी युवक व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। युवती ने आरोपियों पर उससे वेश्यावृति करवाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक, उसके पिता व मां के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर की एक कालोनी निवासी युवती ने बताया कि बूटर विहार निवासी अमन कुमार की दादी उनके पड़ोस में रहती है। जिस कारण अमन कुमार अकसर अपनी दादी से मिलने के लिए आता रहता था। आरोपी उससे दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। अक्तूबर 2020 में आरोपी ने उसे शहर की छोटी लाइन स्थित कैफे पर मिलने बुलाया। वह आरोपी से मिलने वहां गई तो आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसे पीते ही वह बेसुध हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसे होश आया तो आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इस प्रकार आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। परेशान होकर उसने इस बारे पुलिस में शिकायत दी। पुलिस केस के डर से आरोपी ने मई माह में मंदिर में उससे शादी कर ली। जिसके बाद वह आरोपी के घर पर रहने लगी। मगर शादी के बाद आरोपी व उसका पिता अजय उस पर गलत नजर रखने लगे। आरोपी अजय उसके साथ अकसर अश्लील हरकतें करता। इस दौरान आरोपी अमन, उसके पिता अजय व मां सुमन ने उसे पैसे कमाने के लिए वेश्यावृति करने के लिए कहा। एक दिन आरोपियों ने दो व्यक्तियों से 15 हजार रुपये लेकर उसके साथ गलत काम करवाने का प्रयास किया। लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और विरोध किया। विरोध जताने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना के बारे अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।