फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sharan, Divyanshi, Khushi, Priya and Gagan made the most beautiful Rangoli, Yamunanagar

शरण, दिव्यांशी, खुशी, प्रिया व गगन ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sharan, Divyanshi, Khushi, Priya and Gagan made the most beautiful Rangoli, Yamunanagar
जीएनजी स्कूल में छात्राओं की बनाई वस्तुओं का अवलोकन करतीं अध्यापिकाएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिवाली पर्व को लेकर विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। जिसमें दीया सज्जा, थाली सज्जा, मोमबत्ती और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों को दिवाली सहित इससे जुड़े सभी पर्वों के महत्व के बारे में बताया गया। इसके अलावा आधुनिक दिवाली व पर्यावरण विषय पर विचार गोष्ठी की गई। गोष्ठी में छात्राओं को प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम संयोजिका गृह विज्ञान प्रभारी दलजिंदर कौर ने बताया कि स्कूल निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल सरबजीत कौर के निर्देशन में प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में कक्षा छह से बारह तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
अध्यापिका नेहा, महिमा, हेमा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई। पनेहा ने बताया कि रंगोली में 12वीं की शरण, दिव्यांशी और 11वीं की खुशी, प्रिया, गगन ने प्रथम स्थान पाया। 11वीं कक्षा की मुस्कान, सपना, रंभा दूसरे स्थान पर रही। 11वीं की विवेकी, हरमीत, स्नेहा, खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल सरबजीत कौर ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी छात्राओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed