फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shaheed Bhagat Singh Chowk will be seen in a new look

Yamuna Nagar News: नए रंग-रूप में दिखेगा शहीद भगत सिंह चौक

Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Bhagat Singh Chowk will be seen in a new look
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आजादी के पर्व यानी 15 अगस्त तक शहर का शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक नए रंग-रूप में दिखेगा। इसके लिए नगर निगम ने सोमवार को चौक के नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया। नए डिजाइन मुताबिक चौक सात मीटर परिधि में गोलाई आकार में बनेगा, जिसके चारों ओर लाल बलुआ पत्थर लगेंगे।
चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा होगी, जिसके चारों ओर पारदर्शी शीशे व ऊपर पत्थर की छतरी होगी। प्रतिमा के नीचे चारों ओर ग्रेनाइट पत्थर लगेंगे। अंधेरे में चौक आकर्षक दिखे, इसलिए डेकोरेटिव लाइटें भी लगेंगी। चौक के नवीनीकरण पर 15.65 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस काम का नौ जनवरी को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

छह जून को पुराने चौक को तोड़ा गया था। सोमवार को चौक पर नवीनीकरण कार्य शुरू कर दिया गया। इसके तहत चौक की नींव भरकर ईंटों से गोलाई आकार में तीन दीवारें बना दी गई हैं। एक्सईएन विकास धीमान ने बताया कि यहां सात मीटर परिधि में गोलाई आकार में चौक तैयार करेंगे। चौक की नीचे बनी दीवारों के चारों ओर लाल बलुआ पत्थर लगाए जाएंगे। चौक पर बीचों-बीच शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतिमा चारों ओर से देखी जा सके, इसके लिए प्रतिमा के चारों ओर पारदर्शी शीशे लगाए जाएंगे। प्रतिमा के नीचे चारों तरफ ग्रेनाइट पत्थर लगेंगे। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के ऊपर पत्थर की छतरी तैयार होगी। चौक शाम बाद अंधेरे में भी आकर्षक नजर आए, इसके लिए चौक को डेकोरेटिव एलईडी लाइट लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed