फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shabad Kirtan

गुरुपर्व समागम पर शबद कीर्तन से निहाल हुई संगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shabad Kirtan
बिलासपुर। श्री गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रागी जत्थों के शबद कीर्तन से संगत निहाल हो गई। दीवान साहब आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन

इस मौके पर बलदेव सिंह ने कहा कि सिख इतिहास कुर्बानियों से भरा हुआ है। गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपने समस्त परिवार का बलिदान कर दिया। वह एक महान आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, दार्शनिक और कवि थे। गुरु गोविंद सिंह महाराज ने कई ग्रंथों की रचना की। वे विद्वानों के संरक्षक थे। उन्हें संत सिपाही भी कहा जाता था।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह प्रतिदिन आनंदपुर साहिब में आध्यात्मिक आनंद बांटते थे। उन्होंने मानव को सही राह दिखाकर नैतिकता, निडरता और आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया था। गुरु गोविंद सिंह ने मानव कल्याण के लिए खालसा पंथ की स्थापना कर लोगों को सकारात्मक राह दिखाई। गुरु गोबिंद सिंह ने गुरु प्रथा बंद कर गुरु का स्थान श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को दिया। गुरु गोबिंद सिंह ने युग को नई दिशा प्रदान कर अज्ञात के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर लेकर गए। श्रीगुरुगोबिंद सिंह निष्ठावान, धर्म प्रवर्तक, सशक्त समाज सुधारक, क्रांतिकारी, लोकनायक, साहसी योद्धा और आशावादी राष्ट्र नायक थे। सेवा, त्याग, सदाचार के द्वारा सत्य की उपलब्धि को जीवन का चरम लक्ष्य मानने वाले सिखों में उन्होंने वीर भावना का संचार कर स्वयं अन्याय और अत्याचारों के विरुद्ध युद्ध करते रहे। कार्यक्रम में लखविंद्र सिंह, हजूरी रागी जत्था, अमरजीत सिंह ढाडी जत्था, भाई रविंद्र सिंह रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर मौजूद रहे। इस दौरान जसपाल भट्टी, पंकुश खुराना, तेजा सिंह, रवनीत कौर, सुरेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, कुलवंत सिंह, दविंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, दीपक छाबड़ा, करतार सिंह, करनैल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed