{"_id":"681cfb74a4517552bf08ffd4","slug":"sexual-harassment-on-the-pretext-of-marriage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137423-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न
Fri, 09 May 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 09 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की एक काॅलोनी निवासी महिला के साथ उसके भाई के दोस्त ने शादी का झांसा देकर छह साल तक संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी ने मकान लेने के नाम पर उससे दो लाख रुपये भी हड़प लिए। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह जगाधरी में काम करने के लिए आई थी। वह जगाधरी की एक कॉलोनी में रहती है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के चिलकाना निवासी अशरफ उसके भाई का दोस्त है। आरोपी का उनके घर पर आना-जाना था।
इस दौरान आरोपी उसे कहने लगा कि वह उसको पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है। महिला ने आरोपी को बताया कि वह शादीशुदा है और उसका अपने पति से तलाक हुआ है। मगर इसके बाद भी आरोपी ने उसे अपने प्यार के झांसे में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी जगाधरी में उसके मकान पर आने जाने लगा। एक दिन आरोपी उसके मकान पर आया। आरोपी ने आते ही उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। बाद में आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान वह चार बार गर्भवती भी हुई मगर आरोपी ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उससे मकान लेने के नाम पर दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी अशरफ के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
यौन उत्पीड़न करने का आरोपी नाजमद
छछरौली। क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2018 में उसके पति की मौत हो गई थी वह अपनी बेटी के साथ छछरौली की एक कॉलोनी में रहती है। एक दिन उसके पास मनिंदर शर्मा नामक युवक का फोन आया। इसके बाद आरोपी उसे बार-बार फोन करने लगा। आरोपी ने शादी करने की बात कहने लगा। वह भी आरोपी की बातों में आ गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी करीब छह साल तक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद