फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sewerage could not be started even after one year

Yamuna Nagar News: एक साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया सीवरेज

Fri, 18 Oct 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sewerage could not be started even after one year
पंकज बत्रा
विज्ञापन

बिलासपुर (यमुनानगर)। कस्बा में लगभग साढ़े 10 करोड़ की लागत से डाली गई सीवरेज लाइन एक साल बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाई। सीवरेज चलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना था, जिसका निर्माण आज तक शुरू नहीं हो पाया है। बिना एसटीपी सीवरेज चलने की उम्मीद भी नहीं है।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बाद कस्बा में सीवरेज लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया था। जिसके तहत पूरे कस्बा में 32 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन डाली गई थी। सीवरेज में कस्बा की सभी कालोनियों, मोहल्लों, गलियों, शिव चौक, अग्रसेन चौक, कपालमोचन मार्ग, साढौरा मार्ग, आंबवाला मार्ग सहित पूरे क्षेत्र को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

एक से डेढ़ साल पहले सीवरेज डालने का काम पूरा कर लिया गया था। परंतु आज तक इसे शुरू नहीं किया गया। सीवरेज न चलने से कस्बा के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा के अशोक कुमार, संदीप कुमार, राजीव, रमन कुमार का कहना है कि सीवरेज बिछाने के लिए शुरू हुए निर्माण कार्य के दौरान उनकी गलियों को बीचोबीच उखाड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज डालने के बाद गलियों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई। जब सीवरेज शुरू होगा तो लोगों के घरों के कनेक्शन सीवरेज के साथ किए जाएंगे जिससे दोबारा से गलियों को तोड़ा जाएगा। अनेक स्थानीय लोगों ने अपने घरों के निर्माण के दौरान सीवरेज लाइन के अनुसार फिटिंग करवा दी है।
सीवरेज न शुरू होने से उन घरों को अपने घरों के पानी निकासी की समस्या को लेकर अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन डालने से पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जाना जरूरी था। इसके पश्चात सीवरेज को दबाकर साथ ही घरों के वेस्ट पानी की आपूर्ति कर दी जाती।
विभाग ने अभी तक एसटीपी के निर्माण कार्य को शुरू नहीं किया है। लोगों का कहना है कि एसटीपी को बनाने में भी कम से एक साल से अधिक का समय लगेगा। ऐसे में सीवरेज आगामी एक साल तक बंद रहेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन व विभाग से जल्द से जल्द सीवरेज शुरू करने की मांग की है। संवाद


सीवरेज शुरू करने के लिए एसटीपी का निर्माण करवाया जाना है। जिसका टेंडर होने के बाद कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। - जसपाल सिंह गिल, एसडीएम बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed