फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven new cases of dengue found, number reaches 142

Yamuna Nagar News: डेंगू के सात नए केस मिले, 142 हुई संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Seven new cases of dengue found, number reaches 142
यमुनानगर। डेंगू की रफ्तार जिले में कुछ दिनों में तेज हो गई है। वीरवार को जिले में एक साथ सात केस डेंगू के मिले। यह इस सीजन में अब तक के सर्वाधिक केस हैं। अब जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 142 हो गई है।
विज्ञापन

जो सात केस मिले हैं उनमें मिल्क खास गांव से 30 वर्षीय युवक, सिल्वर स्ट्रीट जगाधरी से 13 वर्षीय किशोर, शादीपुर से सात वर्षीय बच्ची, आजाद नगर की गली नंबर तीन से 17 वर्षीय किशोरी, गढ़ी बंजारा से 21 वर्षीय युवक, गोमती मोहल्ला जगाधरी से 50 वर्षीय व्यक्ति और बैंक कॉलोनी से 13 वर्षीय किशोरी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 142 हो गई है। नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनके घरों व आसपास फॉगिंग कराई गई। विभाग की तरफ से उनका उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा घरों में मच्छर के लारवा की जांच की गई।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के सात नए केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 142 हो गई है। जहां पर डेंगू मिलता है वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed