फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven lakh rupees blown away from LIC advisor after intoxicating intoxicants

नशीला पदार्थ सुंघाकर एलआईसी एडवाइजर के पास से उड़ाए सात लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh rupees blown away from LIC advisor after intoxicating intoxicants
यमुनानगर। एलआईसी एडवाइजर जसवंत सिंह को नशीला पदार्थ सुंघाकर एक बदमाश उसके पास से सात लाख रुपये उड़ा ले गया। वारदात के समय एलआईसी एडवाइजर मधु चौक स्थित अपने एलआईसी कलेक्शन सेंटर में थे। बेहोशी की हालत में उसे पड़ा देख कैशियर हरिंद्र सिंह ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरिनगर निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एलआईसी एडवाइजर है। उसकी मधु पेट्रोल पंप के सामने एलआईसी कलेक्शन सेंटर के नाम से दुकान है। दुकान पर वह और तारापुरी निवासी परमिंद्र सैनी बैठते हैं। वे दोनों यहां एलआईसी की बीमा किस्त जमा करवाते हैं। इसके बाद वे बीमा किस्तों की नकदी हेड ऑफिस बस स्टैंड में जमा करवाते है। सोमवार को उसके पास 14 से 16 अक्तूबर तक जमा कराई गई बीमा किस्तों की लगभग सात लाख रुपये की राशि थी। सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे वह दुकान पर आया और अपना काम शुरू किया। करीब सवा नौ बजे उसकी दुकान पर आजाद नगर निवासी अनुज कुमार बीमा किस्त जमा कराने आया। उसने उसे 2040 रुपये की किस्त जमा की थी। उसके जाने के बाद उसकी दुकान पर एक युवक आया। आरोपी युवक ने आते ही उसकी तरफ कुछ फेंका। इसके बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो अपने आपको आरके गुप्ता अस्पताल में पाया।
विज्ञापन

तब उसके बेटे परगट सिंह ने उसे बताया कि करीब साढ़े नौ बजे एलआईसी की हेड ब्रांच के कैशियर हरिंद्र सिंह जब उनकी दुकान पर पहुंचे तो वे कुर्सी पर बेहोश पड़े हुए थे। हरिंद्र सिंह ने उसे फोन करके बुलाया। जिसके बाद वे उसे अस्पताल लेकर गए। उसके लड़के ने उसे बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो सात लाख रुपये गायब थे। जसवंत सिंह का आरोप है कि अज्ञात युवक ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके सात लाख रुपये चोरी किए है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed