फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven including four women injured in sharp weapons attack

Yamuna Nagar News: तेजधार हथियारों के हमले से चार महिलाओं समेत सात घायल

Fri, 21 Apr 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Seven including four women injured in sharp weapons attack
साढौरा। डेहा बस्ती में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किए गए हमले में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित साल लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने के कारण ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कुछ तेजधार हथियारों को मौके से बरामद किया है। घायलों के बयानों पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहजाद ने बताया कि गुरुवार सुबह को उसकी मौसी परवीन फातिमा के घर के पास ही रहने वाले असलम, साजिद, खानू, शराफ व फजल के साथ आए कई अन्य हमलावरों ने तेज हथियारों से परवीन फातिमा के घर के अंदर घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने परवीन फातिमा, जीया, रुबी, मुस्कान, सरफराज, अहसान व शादाब पर तेजधार हथियारों से हमला करके इन्हें घायल कर दिया। आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचित करने पर पहुंची तो पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर छोड़े गए कुछ हथियारों को बरामद किया है। इस हमले में परवीन के बाएं हाथ की अंगुली कट गई। जबकि सरफराज के सिर पर गहरी चोट पहुंची है। हमलावरों ने 9 माह की गर्भवती मुस्कान को भी नही बख्शा। उन्होंने उसके पेट में लात मारी। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शहजाद ने बताया कि उसके मौसेरे भाई ट्रकों पर चालक है। वह रात को अपने घर के सामने ही ट्रकों को खड़ा कर देते हैं। कई माह से उनके ट्रकों की बैटरियां चोरी हो रही थी। इस मामले में उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ आपराधिक प्रवृति के युवकों पर शक जाहिर किया था। इसी रंजिश में इन लोगों ने पहले भी उनके परिवार पर हमला किया था। लेकिन शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी हमले के समय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन हमलावरों को काबू करने की बजाय पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed