फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seven cases of corona found, department will increase sampling

Yamuna Nagar News: कोरोना के सात केस मिले, सैंपलिंग बढ़ाएगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Seven cases of corona found, department will increase sampling
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इसके सैंपल की संख्या बढ़ाएगा। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना औसतन 90 सैंपल ही लिए जा रहे थे। लेकिन अब इनमें संख्या रोजाना 200 रखने का लक्ष्य रखा गया है। जितने ज्यादा सैंपल होंगे कोरोना के नए केस भी ज्यादा सामने आएंगे। ऐसा करने से इस महामारी पर रोकथाम लगाने में आसानी होगी। इसके लिए एक दिन पहले सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह व अन्य डॉक्टरों की स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक भी हुई। जिसमें उच्चाधिकारियों ने डॉक्टरों को हिदायत दी है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब में भेजें।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में एकाएक वृद्धि हो गई है। चार दिन पहले रादौर में 50 वर्षीय एक महिला की मौत भी हो गई थी। वीरवार को भी जिले में कोरोना के सात नए केस मिले, जबकि आठ मरीज कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए। वहीं अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 39 रह गए हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत व पॉजिटिव रेट 4.53 प्रतिशत है। एक्टिव केस में से चार लोगों का उपचार अस्पताल में व 35 को होम आइसोलेट किया गया है। जिला सिविल अस्पताल के अलावा पीएचसी, सीएचसी में जो लोग खांसी, बुखार व जुकाम की दवाई लेने आ रहे हैं उनके भी रजिस्ट्रेशन के बाद सैंपल लिए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं और खुद सैंपल देने से इंकार कर रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में बुखार, जुकाम की दवाई लेने वालों के ज्यादा से ज्यादा सैंपल ले रहा है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनका उपचार शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन


सैंपल की संख्या बढ़ा दी है: डॉ. वागीश गुटैन स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि वीरवार को जिले में कोरोना के सात नए केस मिले हैं। कोरोना मरीजों का पता चलाने के लिए सैंपल की संख्या बढ़ाने के निर्देश सभी चिकित्सों व पीएचसी, सीएचसी में दे दिए हैं। जितने ज्यादा सैंपल होंगे, कोरोना के मरीजों की संख्या भी ज्यादा मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारीख सैंपल केस
29 मार्च 89 5
30 मार्च 85 8
31 मार्च 86 10
01 अप्रैल 97 0
02 अप्रैल 98 13
03 अप्रैल 175 7
04 अप्रैल 102 9
05 अप्रैल 85 13
06 अप्रैल 155 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed