{"_id":"669b1170789ec17728064c16","slug":"senior-production-engineer-attacked-with-sticks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122276-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीनियर प्रोडक्शन इंजीनियर पर डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीनियर प्रोडक्शन इंजीनियर पर डंडों से हमला
Sat, 20 Jul 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड पर औरंगाबाद के पास बाइक सवार कुछ युवकों ने इस्जेक कंपनी के सीनियर प्रोडक्शन इंजीनियर प्रदीप कुमार पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर चार युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
माॅडल काॅलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह रादौर रोड स्थित इस्जेक कंपनी में सीनियर प्रोडक्शन इंजीनियर के पद पर नौकरी करता है। 17 जुलाई को वह ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद एक्टिवा पर अपने घर आ रहा था। औरंगाबाद के पास बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने आते ही पीछे से उसकी पीठ पर डंडा मारा। जिससे वह एक्टिवा सहित सड़क पर जा गिरा। इसके बाद आरोपियों के दो साथी और आ गए। नीचे गिरते ही बदमाशों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। कंपनी में फोन कर सूचना दी। जिसके बाद कंपनी की एंबुलेंस उसे अस्पताल में लेकर पहुंची। कंपनी की एंबुलेंस ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।