फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Selection test for admission in Navodaya Vidyalaya tomorrow

Yamuna Nagar News: नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए चयन परीक्षा कल

Fri, 17 Jan 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Selection test for admission in Navodaya Vidyalaya tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए होने वाली 2025 की चयन परीक्षा 18 जनवरी को 11.30 बजे जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय यमुनानगर के प्राचार्य ने बताया कि इस परीक्षा में 2693 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा प्रवेश पत्र व पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
प्रवेश पत्र विद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट जेएनवी यमुनानगर डॉट कॉम व नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नवोदय डॉट जीओवी डाट इन से डाउनलोड किए जा सकते है या अभिभावक अधीनस्थ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रवेश पत्र व पहचान पत्र नहीं है तो अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

सभी अभिभावक अभ्यर्थी सहित परीक्षा से पूर्व केंद्र पर 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी बिलासपुर यमुनानगर, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर यमुनानगर, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली, कलसिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन जगाधरी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी वर्कशॉप, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरस्वती नगर, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल साढ़ौरा तथा सनराइज पब्लिक स्कूल प्रताप नगर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed