फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Selection process for sports nurseries completed, results will be declared next week

Yamuna Nagar News: खेल नर्सरियों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी, अगले सप्ताह आएंगे परिणाम

Thu, 02 Apr 2026 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Apr 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Selection process for sports nurseries completed, results will be declared next week
तेजली खेल परिसर में चयन प्रक्रिया के दौरान अपनी तकनीक दिखाते ​खिलाड़ी। स्वयं
जगाधरी। खेल नर्सरियों में प्रवेश के लिए खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। बुधवार को बॉक्सिंग और लॉन टेनिस सिर्फ दो खेलों के खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रक्रिया में जिले भर से कुल 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रक्रिया तेजली खेल परिसर के बॉक्सिंग रिंग और लॉन टेनिस कोर्ट में करवाई गई। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक व उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग में कुल 40 और लॉन टेनिस में 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के चयन के लिए विभाग की ओर से दो दिन की प्रक्रिया रखी गई थी। इसमें कुल आठ खेल शामिल किए गए थे। सोमवार को प्रक्रिया के पहले दिन कुल छह खेलों के खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं, बुधवार को बॉक्सिंग और लॉन टेनिस की प्रक्रिया चली। प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और इससे पहले मौके पर ही खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न दांवपेंच और तकनीक का अधिकारियों के सामने प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के चयन के लिए मानदंड पहले से ही निर्धारित हैं। यह प्रक्रिया पूरी करने वाले खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें आठ से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन




-----------

नर्सरी के खिलाड़ियों को मिलता है भत्ता



खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके साथ ही विभाग की ओर से भत्ता भी मिलता है। प्रत्येक नर्सरी के लिए कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। इसमें दो आयु वर्ग होते हैं। खेल नर्सरी के 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1,500 रुपये और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 2,000 रुपये की राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध करवाना है। जिले में खेल नर्सरियों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

वर्जन

खेल नर्सरियों में प्रवेश के लिए विभाग की ओर से ट्रायल लिए गए हैं। पहले दिन छह और दूसरे दिन दो खेलों के के ट्रायल लिए गए। यह चरण पार करने वाले खिलाड़ियों का नर्सरियों में दाखिला किया जाएगा। नर्सरियों के खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण के साथ सरकार की ओर से भत्ता भी दिया जाता है।

शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed