फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Selection of Players for the Swimming Competition

Yamuna Nagar News: तैराकी स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन

Sun, 17 May 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Selection of Players for the Swimming Competition
ट्रायल के दौरान स्वीमिंग पूल में कूदने की तैयारी में खड़े ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सीनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप 21 व 22 को बहादुरगढ़ में करवाई जा रही है। इस ओपन श्रेणी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। रविवार को जिले की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके लिए शहर के संत निश्चल सिंह स्वीमिंग पूल में ट्रायल लिए गए।
इसमें जिलेभर से 14 वर्ष से ऊपर आयु के 50 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल जिला तैराकी संघ की ओर से लिया गया। ट्रायल के बाद जिला टीम बनाने के लिए 14 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने तैराकी हुनर के साथ शारीरिक क्षमता, फुर्ती और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि ट्रायल में महिला व पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसके बाद जिला टीम 21 व 22 मई को बहादुरगढ़ में होने वाली दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह हरियाणा सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप हरियाणा तैराकी संघ की ओर से करवाई जा रही है। ट्रायल में कई तरह की स्पर्धाएं करवाई गई। एक खिलाड़ी ने कई स्पर्धाओं में भाग लिया था। इसमें खिलाड़ियों का तैराकी कौशल, शारीरिक क्षमता, फुर्ती इत्यादि परखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रॉक, बटरफ्लाई, 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर की तैराकी, फ्री स्टाइल में 50 मीटर, 100, 200, 400, 800 मीटर और 1500 मीटर की तैराकी प्रतियोगिता करवाई गई है। तैराकी में सबसे कम समय लेने वाले खिलाड़ी को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इस दौरान तैराकी कोच सिमरनकोच, शाहदाब अली, राहुल शर्मा, जंगबहादुर व प्रदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed