फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Selection of 12 players for state level sports competition

Yamuna Nagar News: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 16 Sep 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 16 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Selection of 12 players for state level sports competition
यमुनानगर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर में शुक्रवार को लड़कियों के 14 व 17 आयुवर्ग के ट्रायल हुए। इसमें स्कूल खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये जानकारी मुख्य चयनकर्ता डॉक्टर गोपाल सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान जिलेभर से दस स्कूलों के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 14 वर्ष तक के आयु वर्ग में 12 खिलाड़ी व 17 वर्ष के आयुवर्ग में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि न्यू हैप्पी ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा रहे। चयन प्रक्रिया में मुख्य चयनकर्ता बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ. गोपाल सिंह, शारीरिक शिक्षा में कार्यरत अवतार सिंह, विशाल सिंह, पुनीत राठौर, विक्रम, आदर्श व चेतन रहे। स्कूल के मैनेजर विकास शर्मा ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मुख्याध्यापिका डॉ. बिंदु शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी सुमन, राजेश पोसवाल सहित अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। कहा कि लड़कियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल के क्षेत्र में लड़कियों ने अपनी छाप बनाई है। उन्हें सही मार्गदर्शन मिले तो वह अपना अलग मुकाम हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed