{"_id":"6ae39e74efaef3312b0bd754","slug":"security-personnel-will-keep-an-eye-on-suspects-by-posing-as-train-passengers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165365-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रेल यात्री बनकर संदिग्धों पर नजर रखेंगे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रेल यात्री बनकर संदिग्धों पर नजर रखेंगे सुरक्षाकर्मी
Fri, 30 Oct 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों के सामान की जांच करते सुरक्षा कर्मी। संवाद
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। त्योहारों के दौरान ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच आपराधिक वारदात को रोकने के लिए रेलवे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीमें निगरानी रखेंगी। सादे कपड़ों में तैनात सुरक्षाकर्मी यात्री बनकर प्लेटफॉर्म पर घूमेंगे। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी। त्योहारों के दौरान घर लौटने और घूमने जाने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे, सामान चोरी करने वाले और अन्य आपराधिक तत्व वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे पुलिस ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में निगरानी बढ़ाई है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ यात्रियों की जांच भी की जा रही है।
राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी सत्यप्रकाश और रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर मोहित त्यागी के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में चार कर्मचारी शामिल किए गए हैं। ये टीमें प्लेटफॉर्म, टिकट बुकिंग कार्यालय, आरक्षण केंद्र, पार्किंग स्थल, रेलवे यार्ड और स्टेशन परिसर के अन्य हिस्सों में नियमित गश्त करेंगी।
ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा सादे कपड़ों में तैनात कर्मचारी होंगे। ऐसी तीन टीमें बनाई गई हैं, जो यात्री बनकर प्लेटफॉर्म और अन्य स्थानों पर निगरानी करेंगी। वर्दी में तैनात कर्मचारियों के साथ ये टीमें भी लगातार सतर्क रहेंगी।

ट्रेन में यात्रियों के सामान की जांच करते सुरक्षा कर्मी। संवाद- फोटो : Archive
विज्ञापन