{"_id":"68e967ba83f12118df029187","slug":"security-personnel-will-be-monitoring-the-station-by-posing-as-migrants-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-145179-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्टेशन पर प्रवासी बनकर निगरानी करेंगे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्टेशन पर प्रवासी बनकर निगरानी करेंगे सुरक्षाकर्मी
Sat, 11 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। त्योहारों के कारण ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, इस संबंध में रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों को 24 घंटे चौकन्ना रहने के आदेश दिए गए हैं। निगरानी के लिए सुरक्षा कर्मी साधारण कपड़ों में प्रवासी व यात्री बनकर प्लेटफार्म पर लोगों के बीच घूमेंगे, ताकि आपराधिक घटनाओं पर नजर रखी जा सके।
त्योहारों के चलते रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौकस कर दी गई है। प्लेटफार्म से ट्रेनों तक जीआरपी और आरपीएफ गश्त कर रही है। आपराधिक प्रवृत्ति व संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मी यात्री बनकर लोगों के बीच घूम रहे हैं।
इसके अलावा राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों को खूंखार व मोस्ट वांटेड अपराधियों की फोटो और हिस्ट्री भी उपलब्ध करवाई गई है, ताकि इस पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा यात्रियों को सुरक्षित व सुगम सफर के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के चाक-चौकस प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए जीआरपी और आरपीएफ दोनों विंग मिलकर काम कर रही हैं। दोनों की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमों में एक हेड नियुक्त किया गया है और उनकी ड्यूटी सौंपी गई है।
वहीं, भीड़ बढ़ने पर खोजी कुत्ते व कमांडो फोर्स लगाकर भी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को साइबर अपराध सहित सुरक्षित सफर की एहतियातों के बारे में बताया जाएगा।