{"_id":"6a30491f739250e0ff093e25","slug":"security-arrangements-inspected-at-the-district-court-complex-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157878-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला न्यायालय परिसर में परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला न्यायालय परिसर में परखी सुरक्षा व्यवस्था
Tue, 16 Jun 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते सुरक्षाकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना सेक्टर-17 पुलिस ने कमांडो के साथ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अदालत परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आने-जाने वाले लोगों की जांच की गई।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि न्यायालय परिसर संवेदनशील स्थान होने के कारण यहां नियमित रूप से सुरक्षा समीक्षा और विशेष अभियान चलाए जाते हैं। पुलिस टीम ने प्रवेश और निकास द्वारों पर निगरानी बढ़ाई व कमांडो विंग के जवानों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और बिना किसी उचित कारण के परिसर में बैठे लोगों को बाहर भेजा गया। उन्होंने कहा कि अदालत परिसर में तैनात पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी कर रहा है और किसी भी असामाजिक तत्व को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत दें।