फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Second merit list will be issued today for taking admission in ITI, Yamunanagar

आईटीआई में दाखिला के लिए आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Second merit list will be issued today for taking admission in ITI, Yamunanagar
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर की इमारत। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के लिए विभाग की ओर से सोमवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली लिस्ट पोर्टल में खामी के कारण दो दिन देरी से जारी हो पाई थी। इस बार अनुमान है कि पोर्टल सही काम कर रहा है और समय पर लिस्ट जारी हो जाएगी।
देर से लिस्ट जारी होने के कारण पहले चरण में अधिकांश विद्यार्थी अपने दस्तावेजों की जांच नहीं करवा पाए थे। ऐसे में विभाग को अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी थी। दूसरी लिस्ट को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। संस्थान आने पर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोरोना नियमों का पालन हो सके इसके लिए विशेष रणनीति बनाकर काम किया जा रहा है। रविवार छुट्टी के दिन भी सूची जारी होने को लेकर प्रिंसिपल ने सभी दाखिला समिति सदस्यों व कर्मचारियों से वेबिनार कर चर्चा की। वहीं बारिश को देखते हुए पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम होने का अनुमान है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था पूरी की गई है।
विज्ञापन

आईटीआई प्रिंसिपल मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि सोमवार को दूसरी मेरिट सूची जारी की जा रही है। इसे लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शेड्यूल के अनुसार 18 अक्तूबर को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरा चरण 26 अक्तूबर तक चलेगा। जिसमें 18 को सूची जारी होगी और 20 तक सीट अलॉट की जाएगी। इसके बाद 24 अक्तूबर तक दस्तावेजों की जांच होगी। इस चरण में 26 अक्तूबर तक फीस जमा की जाएगी। दाखिला प्रक्रिया सुचारु रूप से चले, इसके लिए छह कमेटियां बनाई गई हैं। सभी कमेटियों को उनकी ड्यूटियां सौंप दी गई हैं। एक कमेटी में तीन सदस्य होंगे। कोरोना संक्रमण व नियमावली को ध्यान में रखते हुए बैठने के स्थान में अंतर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायता केंद्र किए गए स्थापित
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के लिए आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए संस्थान में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। पहला केंद्र मुख्य प्रवेश के पास ही स्थापित किया गया है। ताकि विद्यार्थियों को प्रवेश से पूर्व ही जानकारी दी जा सके। इससे उन्हें प्रवेश करने पर परेशानी नहीं होगी। इस दौरान पांच सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed