{"_id":"616dcca50f7a5365557111aa","slug":"second-merit-list-released-for-admission-in-iti-portal-ran-late-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl86916646","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी, देर से चला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी, देर से चला पोर्टल
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के दौरान पोर्टल खोलने का प्रयास करते समिति सदस्य। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के लिए सोमवार को दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई। दूसरी सूची जारी होने के बाद अब 26 अक्तूबर तक दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान सोमवार को बारिश के कारण संस्थान में विद्यार्थी कम ही पहुंचे। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 18 से 20 अक्तूबर तक सीट और ट्रेड में बदलाव किया जा सकता है। इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं 22 अगस्त को सीट अलॉट की जाएगी।
विभाग की ओर से मेरिट सूची तो जारी कर दी गई, लेकिन पोर्टल सोमवार को फिर धोखा देगा। सुबह पोर्टल शुरू हो ही नहीं पाया। इससे कर्मचारियों और विद्यार्थियों को परेशानी हुई। पोर्टल शुरू न होने की जानकारी विभागीय और विद्यार्थी ग्रुप में दे दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने फोन करके पोर्टल शुरू होने की जानकारी ली। दोपहर करीब तीन पोर्टल शुरू हुआ, जिसके बाद काम किया जा सका।
वहीं मेरिट सूची जारी होने के बाद 18 से 20 अक्तूबर तक विद्यार्थी सीट और ट्रेड के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं इस दौरान विद्यार्थी त्रुटियां व बदलाव करवा सकेंगे। इसके बाद के दावे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 21 अक्तूबर को सीट अलॉट की जाएगी। यह प्रक्रिया 26 अक्तूबर तक चलेगी। 22 से 24 अक्तूबर को असल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 24 अक्तूबर को फीस जमा करवाने के लिए पोर्टल पर लिंक ओपन हो जाएगा।
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला लेने की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को फीस जमा करवानी होगी। विभाग की ओर से अलग-अलग न्यूनतम फीस निर्धारित की गई है। विभाग के आदेशानुसार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों को 500 रुपये फीस जमा करवानी होगी। छात्राओं के लिए 250 रुपये फीस रखी गई है। यह फीस जमा करवाने के बाद ही विद्यार्थी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
सहायता केंद्र से मदद ले सकते हैं विद्यार्थी : बेनीवाल
आईटीआई यमुनानगर के प्रिंसिपल मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए विद्यार्थियों के पास निजी रूप से मोबाइल पर संदेश भेजे गए हैं। संदेश पाने वाले विद्यार्थी संस्थान पहुंचकर आवेदन करें। इसके लिए संस्थान में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। विद्यार्थी सहायता केंद्र पर पहुंचकर संबंधी जानकारी ले सकते हैं।