फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Second list of admission in ITI released

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दाखिले की दूसरी सूची जारी

Wed, 10 Jul 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Second list of admission in ITI released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। इस बार लिस्ट सुबह करीब 11 बजे जारी कर दी गई जल्दी लिस्ट जारी होने के बावजूद पहले दिन नाममात्र दाखिले हो पाए। चूंकि पहले दिन बेहद कम आवेदक ही दाखिला लेने पहुंचे।
इस दौरान काफी विद्यार्थियों ने पसंद की ट्रेड न मिलने के कारण दाखिला नहीं लिया। दूसरे चरण के पहले दिन मात्र 10 दाखिले ही हो पाए। जबकि दूसरी सूची में 320 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई। वहीं दूसरी लिस्ट कट ऑफ भी काफी हाई रही। इस दौरान कट आॅफ लिस्ट 101 प्रतिशत रही। दूसरी तरफ इस दौरान पोर्टल ने भी परेशान किया।
विज्ञापन

ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण पोर्टल की गति धीमी रही। जिस कारण प्रक्रिया में देरी लगी। परंतु भीड़ न होने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पोर्टल धीमा होने के चलते ओटीपी आने में समय लगा। जिसके लिए विद्यार्थियों व दाखिला समिति सदस्यों को इंतजार करना पड़ा। दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण 12 जुलाई तक चलेगा। शेड्यूल के अनुसार दूसरे चरण में 12 जुलाई तक विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस जमा करने के लिए एक दिन अतिरिक्त दिया गया है। विद्यार्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। दाखिला नोडल अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि फीस जमा होने तक विद्यार्थियों की सीट होल्ड पर रहेगी। फीस जमा होने के बाद ही सीट पक्की की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसलिए विद्यार्थी समय पर फीस जमा करवाएं, अन्यथा दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।

दूसरी लिस्ट भी 100 के पार

आईटीआई के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मेरिट लिस्ट 100 के पार पहुंच रही है। दूसरी लिस्ट हाईएस्ट 101 प्रतिशत रही। आईटीआई की कंप्यूटर ऑपरेटिंग एंड प्रोग्रामिंग एसिस्टेंट ट्रेड की कट ऑफ सबसे ज्यादा रही। इस ट्रेड में कट ऑफ 101.2 प्रतिशत रही। जबकि न्यूनतम 56.8 प्रतिशत रही। इसके अलावा कोपा की कट ऑफ 100 प्रतिशत रही। इसी तरह अन्य आईटी ट्रेड की कट ऑफ 98 से 99 प्रतिशत रही।


शेड्यूल के अनुसार दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। पहले दिन आवेदकों की उपस्थिति कम रही। जिस कारण मात्र 10 दाखिले ही हो पाए हैं। दाखिले के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान में सभी बंदोबस्त किए गए हैं। सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। - पवन कुमार कांबोज, कार्यवाहक प्राचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed