{"_id":"67acfc365830334e420d7624","slug":"seats-in-trains-are-already-full-for-holi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-132981-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: होली पर ट्रेनों में सीटें अभी से फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: होली पर ट्रेनों में सीटें अभी से फुल
Thu, 13 Feb 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। घर से दूर दूसरे राज्यों में रह रहे लोगों की अपनों के संग रंग खेलने की डगर इस बार काफी मुश्किल हो गई है। होली में अभी एक महीना शेष है, लेकिन ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। एक महीने पहले ही कई ट्रेनें फुल हो गई हैं। हालात ऐसे हैं कि हावड़ा मेल में 20 फरवरी के बाद वेटिंग भी नहीं मिल रही है। हावड़ा मेल में अभी से नोरूम स्टेटस आ गया है।
इसी तरह पूर्वोत्तर भारत जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में यही हाल हैं। ऐसे में कंफर्म सीट के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ रेलवे की ओर से अभी तक होली के लिए कोई अतिरिक्त ट्रेन नहीं चलाई है। जिस कारण यात्रियों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है।
ट्रेनों में होली से एक महीने पहले ही ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। मार्च के दूसरे सप्ताह में होली होने से इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी अंबाला मंडल की ओर से अभी तक कोई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं की गई है। हर साल त्योहार पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त गाड़ियां चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
यह गाड़ियां होली के दिनों में चलाई जाती है, लेकिन घोषणा से यात्री इसमें पहले से बुकिंग करवा लेते हैं। इस बार अभी तक मंडल की ओर से डिमांड तक नहीं भेजी गई है। ऐसे में यदि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई भी जाती हैं, तो यात्रियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। वहीं, दूसरी तरफ ट्रेनों में त्योहार के कारण भीड़ बढ़ती जा रही है। कई ट्रेनों में होली के करीब के दिनों में वेटिंग 200 तक पहुंच गई है।
जिले में लाखों प्रवासी करते हैं काम
जिले में बर्तन, प्लाईवुड, फेब्रिकेशन सहित अन्य उद्योगों की सैकड़ों ईकाइयां हैं। जिसमें करीब तीन लाख से ज्यादा प्रवासी काम करते हैं। वहीं, करीब दो लाख ऐसे भी हैं, जो वर्षों से यही बस हुए हैं और तीज त्योहार पर ही पैतृक घर जाते हैं।