फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Seats allotted to 145 students in the polytechnic

Yamuna Nagar News: पॉलिटेक्निक में 145 विद्यार्थियों को आवंटित की गईं सीटें

Sun, 21 Jun 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seats allotted to 145 students in the polytechnic
चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की दा​खिला प्रक्रिया में भाग लेते विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लेने की पहली वरीयता सूची जारी हो गई है। पहली सूची में मेरिट के आधार पर 145 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई हैं। शेड्यूल के अनुसार 22 से 24 जून तक विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की भौतिक जांच की जाएगी। इसके साथ ही मौके पर फीस जमा करके दाखिला दिया जाएगा।
पहली वरीयता सूची में सबसे ज्यादा सीटें इलेक्ट्रिशियन कोर्स की अलॉट की गई हैं। इस कोर्स में कुल 37 सीटें विद्यार्थियों को आवंटित की गई हैं। चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हथिनी कुंड में आठ कोर्स में कुल 480 सीटें हैं। इसमें से 145 सीटें पहली सूची में आवंटित कर दी गई हैं। सोमवार से आवंटित सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। 12वीं के बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सीधे दूसरे वर्ष में दाखिला दिया जा रहा है। दूसरे वर्ष में दाखिला प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है और अभी तक संस्थान की 35 सीटों पर दाखिला हो चुका है। दूसरे वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया का दूसरा चरण के लिए 22 से 24 जून को काउंसलिंग होगी। दाखिला नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। 22 से 24 जून तक प्रक्रिया निर्बाध चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी कर सकते हैं ऑफलाइन आवेदन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के एपीआईओ दाखिला लेने के लिए आवेदन करने से पीछे रह गए। उनके पास एक और मौका है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को संस्थान में पहुंचकर अपने दस्तावेजों की कॉपी जमा करवानी होगी। इसके साथ उन्हें एडमिशन फॉर्म भर कर देना होगा। यही नहीं ऑफलाइन आवेदन में भी विद्यार्थी राजकीय संस्थान में शुरू किए नए शुगर टेक्नोलॉजी कोर्स में दाखिला का आवेदन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed