{"_id":"6a5a7bb7b9c6bf66900e2174","slug":"seats-allocated-to-714-candidates-in-the-first-iti-merit-list-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-159703-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट में 714 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट में 714 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित
Sat, 18 Jul 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में लगी सूची में अपना नाम देखते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए प्रथम काउंसलिंग के तहत शुक्रवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी। राजकीय आईटीआई यमुनानगर की पहली सूची में 1084 स्वीकृत सीटों में से 714 अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों में सीटें आवंटित की गई। वहीं 370 सीटें अभी भी रिक्त हैं।
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 21 जुलाई तक किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को 22 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करनी होगी। इसके बाद रिक्त सीटों का विवरण जारी कर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
ऑनलाइन आवेदन और ट्रेड चयन की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी कर ली गई थी। प्रथम काउंसलिंग के बाद अब अगले चरणों की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय में दस्तावेजों की जांच पूरी कर पात्र अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि पहली मेरिट सूची शुक्रवार को जारी की गई है। कुल 1084 सीटों में से 714 सीटों का आवंटन हो चुका है, जबकि 370 सीटें अभी खाली हैं। दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू होगी। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग 3 अगस्त व चौथे चरण की काउंसलिंग 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
प्रत्येक चरण में रिक्त सीटों के आधार पर मेरिट सूची जारी कर अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। विभाग ने सभी आईटीआई संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक 100 से 150 सीटों पर तीन सदस्यीय प्रवेश समिति गठित कर अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन आवेदन से मिलान किया जाए।
दस्तावेज सही पाए जाने पर ही पोर्टल पर सत्यापन किया जाएगा और इसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। सभी संस्थानों में प्रवेश शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। पहली काउंसलिंग के आंकड़ों के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (एनसीवीटी) ट्रेड में 48 में से 45 सीटें भर चुकी हैं, जबकि कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क में 48 में से 38 सीटों का आवंटन हुआ है।
इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, प्लंबर सहित कई तकनीकी ट्रेडों में भी अच्छी संख्या में प्रवेश हुए हैं। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उनकी सीट सुरक्षित रह सके। साथ ही जिन अभ्यर्थियों का चयन पहले चरण में नहीं हुआ है, वे अगले काउंसलिंग चरणों में अपनी प्राथमिकताओं में संशोधन कर पुनः प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।