Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sealing action will be taken against property tax and rent defaulters

Yamuna Nagar News: संपत्ति कर व किराये बकायेदारों पर होगी सीलिंग कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sealing action will be taken against property tax and rent defaulters
यमुनानगर। नगर निगम के संपत्ति कर व किराये बकायादारों पर संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई होने जा रही है। हालांकि इसके लिए वर्ष-2024 के नवंबर व दिसंबर में बकायेदारों को अंतिम नोटिस थमा दिए गए थे, वहीं 15 जनवरी से सीलिंग कार्रवाई भी शुरू हुई। इस दौरान 20 दिन में 26 बकायेदारों की संपत्तियां सील की गई, वहीं किराये बकायेदारों पर भी यह कार्रवाई होनी थी। इस बीच चार फरवरी को निकाय चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू होने पर यह कार्रवाई रोक दी गई। अब चुनाव संपन्न होने पर बकायेदारों पर दोबारा कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

25 करोड़ का लक्ष्य, 12 करोड़ पहुंच पाई आय
ज्ञात हो कि नगर निगम की आय का सबसे बड़ा स्रोत संपत्ति कर है। इसके अलावा अपनी करीब 1500 दुकानों के किराये से भी बड़ी रकम नगर निगम आय के तौर पर जुटाता है। इससे शहर के विकास कार्यों से लेकर नगर निगम के खर्चे चलते हैं। हालांकि हर साल नगर निगम के वित्त वर्ष के बजट में संपत्ति कर से आय के लक्ष्य करोड़ों रुपये में रखे जाते हैं, पर आय कई गुना कम रहती है।
विज्ञापन

ऐसा ही चालू वित्त वर्ष में संपत्ति कर से 25 करोड़ रुपये आय का लक्ष्य रखा गया, पर अभी तक इससे लगभग 12 करोड़ रुपये की आय हो पाई है। इसकी एक वजह इस साल तीन चुनाव भी रहे। पहले मई में लोकसभा फिर अक्तूबर में विधानसभा और अंत में मार्च में निगम चुनाव आ गए। इनकी घोषणा पर आचार संहिता लगने पर बकायेदारों पर कार्रवाई बार-बार लटकती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गत वर्षों की तरह चालू वित्त वर्ष के नगर निगम बजट में आय के तय लक्ष्य हासिल करने में अफसर बुरी तरह पिछड़ सकते हैं। चूंकि निगम के बजट में संपत्ति कर व किराये के मद से तय आय से आधी भी नहीं हुई है। अब वित्त वर्ष खत्म होने में कुछ दिन शेष हैं, जिसमें संपत्ति कर व किराये से बकाया करोड़ों रुपये की आय रिकवरी करना बड़ी चुनौती है।
2621 पर थे 94 करोड़ बकाया, 26 संपत्ति सील-
वित्त वर्ष की शुरुआत में संपत्ति कर व किराये से आय के लिए नगर निगम अफसरों ने बकायादारों को कई बार नोटिस जारी हुए। साथ ही नोटिस से बकाया व जवाब न मिलने पर सीलिंग कार्रवाई के चेतावनी नोटिस दिए गए, पर लोकसभा फिर विधानसभा चुनाव के चलते बकायेदारों पर सीलिंग कार्रवाई नहीं हो पाई।
नवंबर-दिसंबर में 94 करोड़ रुपये के बकायेदार 2621 संपत्ति धारकों को अंतिम नोटिस में सीलिंग कार्रवाई की चेतावनी दी, वहीं निगम की दुकानों के बड़े बकायेदार किरायेदारों को भी नोटिस जारी किए। इनमें संपत्ति कर के बकायेदारों से बकाया या जवाब न आने पर 15 जनवरी से सीलिंग कार्रवाई शुरू हुई। इसमें 20 दिन में संपत्ति कर के 26 बकायेदारों की संपत्तियां सील हुई। ये कार्रवाई किराये बकायेदारों पर भी होनी थी, पर आचार संहिता लगने पर संपत्ति कर व किराये, दोनों के बकायेदारों पर कार्रवाई रुक गई।
20 दिन में 26 संपत्तियां सील, 2.84 करोड़ हुई आय
नगर निगम द्वारा गठित टीमों ने बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 दिन में 26 संपत्तियों को सील किया। निगम की दुकानों के बड़े बकायेदार किरायेदारों के खिलाफ भी नोटिस जारी करने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई जानी थी।
दोनों तरह के बकायेदारों पर नोटिस व सीलिंग कार्रवाई का असर संपत्ति कर व किराये से होने वाली नगर निगम की आय पर भी पड़ा। एक माह में संपत्ति कर व किराये से 2.84 करोड़ रुपये की आय हुई। इसमें दो करोड़ रुपये संपत्ति कर और 84 लाख रुपये किराये के शामिल हैं। अब भी दो हजार बकायेदारों पर 90 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कर बकाया है, वहीं सरकारी विभागों पर भी करीब 15 करोड़ बकाया है।

वित्त वर्ष वार संपत्ति कर से आय का लक्ष्य व रिकवरी:-
वर्ष - रिकवरी
2019-20 - 11.04 करोड़
2020-21 - 14.32 करोड़
2021-22 - 14.85 करोड़
2022-23 - 07 करोड़
2023-24 - 16.79 करोड
2024-25 - 12 करोड़

श्रेणीवार बकायेदारों की सूची:-
श्रेणी - एक से दो लाख - दो से पांच लाख
व्यावसायिक - 379 - 232
औद्योगिक - 158 - 93
संस्थान - 41 - 47
मिक्स यूज - 213 - 165
रिहायशी - 429 - 229
विशेष - 87 - 91
खाली प्लॉट - 61 - 50

श्रेणी - पांच से 10 लाख - 10 लाख से अधिक
व्यावसायिक - 54 - 24
औद्योगिक - 19 - 15
संस्थान - 22 - 28
मिक्स यूज - 25 - 17
रिहायशी - 39 - 16
विशेष - 28 - 19
खाली प्लॉट - 9 - 3

वर्जन
संपत्ति कर और किराये बकायेदारों से अनुरोध है कि बकाया राशि का भुगतान करें, अन्यथा उनके खिलाफ नगर निगम की ओ से संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed