{"_id":"67ae53070f8783e5f9005b39","slug":"sdm-did-surprise-inspection-of-the-school-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-133060-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एसडीएम ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एसडीएम ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
Fri, 14 Feb 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। कस्बे के उपमंडल अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने वीरवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय व राजकीय प्राथमिक विद्यालय ककड़ौनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल वाटिका-3 कक्षा के बारे में चर्चा की और उसे एमडीएम को दिए जाने पर पर विचार किया। इसके बाद उन्होंने मुख्याध्यापक की मौजूदगी में अध्यापक हाजिरी रजिस्टर लेकर सभी स्टाफ सदस्यों से परिचय और बैठक ली।
इस मौके पर उन्होंने लाइब्रेरी रजिस्टर, मिड-डे-मील रजिस्टर, हाजिरी रजिस्टर व अन्य सभी रजिस्टर चेक किए । इसके बाद उन्होंने माध्यमिक कक्षाओं का निरीक्षण किया और आठवीं कक्षा के बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जिसका सभी बच्चों ने सही जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने मिड-डे मील के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता की भी जांच की तथा मिड-डे-मील खुद खाकर चैक किया। इस मौके पर विद्यालय के मुख्याध्यापक संजीव कुमार मौजूद रहे।