फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Scorched wiring to be vulnerable to child

तारों की चपेट में आकर बच्ची झुलसी

Thu, 24 Jul 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जठलाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जठलाना Updated Thu, 24 Jul 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
Scorched wiring to be vulnerable to child
गांव छोटाबांस की डेहा बस्ती में बुधवार को सात वर्षीय बच्ची बिजली के तारों की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। घायल बच्ची को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


गुस्साएं ग्रामीणों ने सरपंच दलीप सिंह रिंकू के नेतृत्व में बुधवार को बिजली निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरकार और बिजली निगम के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली निगम रादौर के अधिकारियों को 26 जुलाई तक डेहा बस्ती छोटाबांस के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों को हटाने की चेतावनी दी है। गांव छोटाबांस के सरपंच दलीप सिंह रिंकू, लखबीर सिंह, संदीप, पवन, हरीचंद, किशोरलाल, जग्गी सिंह और रोशनलाल ने बताया कि गांव की डेहा बस्ती के ऊपर से 11 हजार केवी की लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षों से ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों से इस लाइन को बस्ती के ऊपर से हटाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी ग्रामीणाें को वर्षों से झूठे आश्वासन देकर टरकाते आ रहे हैं।

बुधवार को डेहा बस्ती के जयमल की सात वर्षीय बेटी मनीषा छत पर से गुजर रही बिजली के तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। गांव के लोगों ने कहा कि जब तक बस्ती से बिजली के तारें नहीं हटेंगे, तब तक गांव के लोग संघर्ष करते रहेंगे। आने वाले दिनों में मामले को लेकर गांव के लोग एसडीओ बिजली निगम रादौर और जेई का घेराव भी करेंगे। इसके बावजूद यदि बिजली की लाइनें नहीं हटाई गई तो गांव छोटाबांस के लोग विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर अपना विरोध प्रकट करेंगे।


मौके पर आए बिजली निगम रादौर के एसडीओ भूपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि डेहा बस्ती के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों को हटाने के लिए आज ही एस्टिमेट बनवाकर उच्चाधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जल्द ही मंजूरी मिलने पर लाइनों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed