फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Scooty, brother-in-law killed in bike collision, brother-in-law and another injured

Yamuna Nagar News: स्कूटी, बाइक की भिडंत में साले की मौत, जीजा व एक अन्य घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Scooty, brother-in-law killed in bike collision, brother-in-law and another injured
छछरौली रोड पर जटहेड़ी के माता वैष्णो देवी मंदिर के पास स्कूटी व बाइक की भिडंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी स्कूटी सवार पर केस दर्ज कर लिया है। बंसतपुरा निवासी सलिंद्र कुमार ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। बुधवार शाम को वह अपने ससुराल साढौरा में गया था। वहां से वह अपने छोटे साले साढौरा निवासी हैप्पी (21) के साथ बाइक पर अपने निजी काम से साढौरा से जगाधरी के लिए चले थे। बाइक वह चला रहा था। जबकि उसका साला पीछे बैठा हुआ था। देर शाम जब वह गांव जटहेड़ी के माता वैष्णो देवी मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे स्कूटी चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका साल बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। जबकि वह बाइक समेत साइड में गिर गया। हादसे में सड़क पर गिरने से उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, स्कूटी सवार को भी चोटें लगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके साले हैप्पी को मृत घोषित किया। जबकि उसे व आरोपी स्कूटी चालक को उपचार दिया गया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक हरिद्वार के हरि राम आश्रम कनखल निवासी स्वर्ग मुनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed