फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Schools to open today; officials to conduct inspections

Yamuna Nagar News: आज से खुलेंगे विद्यालय, अधिकारी करेंगे निरीक्षण

Tue, 30 Jun 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Schools to open today; officials to conduct inspections
जिला ​शिक्षा सदन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। गर्मी के कारण 37 दिन से बंद स्कूल एक जुलाई से खुल रहे हैं। इसके साथ बुधवार से राजकीय व निजी स्कूलों में कक्षाएं लगने लगेंगी। छुट्टियों में जहां विद्यार्थियों ने घरों व रिश्तेदारों के यहां समय बिताया, वहीं अब उनकी स्कूलों में लौटने की तैयारी है। वहीं, स्कूल खुलने को लेकर विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। पहले दिन अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विद्यालयों में सफाई, फर्नीचर, सजावट व अन्य व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। वहीं बच्चों व अभिभावकों ने भी यूनिफॉर्म दुरुस्त करने सहित किताबें, कॉपियां व अन्य शैक्षणिक सामग्री से बैग तैयार कर लिया है। अब बुधवार सुबह स्कूलों में फिर से प्रार्थना सभा होगी और नए उत्साह के साथ नियमित शिक्षण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्कूल परिसर की सफाई, पेयजल, शौचालयों सहित गर्मी के चलते बिजली व पंखों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। वहीं, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं व अन्य शैक्षणिक संसाधनों को भी सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन स्कूलों में चहारदीवारी या अन्य आधारभूत सुविधाओं में कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य पूरा करने को कहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा ने कहा कि स्कूल मुखियाओं व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल खुलने से पहले परिसर की सफाई, पेयजल, शौचालय व अन्य सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिल सके।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूर्व में सभी बंदोबस्त कर लिए जाएंगे। बुधवार को पहले दिन अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगे। जहां कमी होगी वह दूर की जाएंगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed