{"_id":"685d98b8c8abfd9f7700d94b","slug":"school-gate-in-residential-area-was-sealed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-139918-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रिहायशी क्षेत्र में स्कूल गेट किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रिहायशी क्षेत्र में स्कूल गेट किया गया सील
Fri, 27 Jun 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी में रिहायशी क्षेत्र में खुले संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के पिछले गेट को नगर निगम टीम ने सील कर दिया। अदालत के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक जिला गन्ना अधिकारी सूरज भान और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि कुछ साल पहले सरोजनी कॉलोनी के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल का पिछला गेट रिहायशी क्षेत्र में है, जो कि गलत है।
नगर निगम ने स्कूल को नोटिस जारी कर गेट बंद करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद मामला अदालत में चला गया। अदालत से भी 10 अगस्त 2023 को स्कूल को गेट बंद करने के आदेश दिए गए थे। इस बारे में नगर निगम की ओर से भी स्कूल को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। अब अदालत ने स्कूल गेट को सील करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश पर गेट सील करने के लिए सहायक जिला गन्ना अधिकारी सूरज भान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
उनके नेतृत्व में गठित टीम में नगर निगम के सहायक नगर योजनाकार दीपक सुखीजा, जेई हरिंद्र कुमार, शहर थाना पुलिस के एसआई नरेंद्र, एएसआई शिमला व अन्य शामिल रहे।टीम वीरवार दोपहर मौके पर पहुंची। टीम ने पहले स्कूल गेट को बाहर की तरफ से सील किया। इसके बाद अंदर की तरफ ताला लगाकर सील लगाई गई। साथ ही स्कूल के प्रबंधन को निर्देश दिए कि यदि गेट पर लगाई सील को तोड़ने का प्रयास किया गया तो कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।