फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Satya House first in inter house mathematics quiz

Yamuna Nagar News: अंतर सदन गणित प्रश्नोत्तरी में सत्य सदन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Satya House first in inter house mathematics quiz
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। स्वराज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को श्रीनिवास रामानुजन की याद में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा में गणित अध्यापिका स्मृति ने विद्यार्थियों को गणित के तथ्यों से अवगत कराया। साथ ही कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के बीच अंतर सदन गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इससे पहले प्रतिभागियों का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया। इसके जरिए चयनित प्रतिभागियों में प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्या पूजा जौली कालरा ने किया। प्रतियोगिता में सभी सदन से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी में सत्य सदन प्रथम, शक्ति सदन द्वितीय व शांति हाउस तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्या ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed