फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Satsang at Samta Yog Ashram begins today

Yamuna Nagar News: समता योग आश्रम में सत्संग आज से

Fri, 23 Oct 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Satsang at Samta Yog Ashram begins today
वार्ता में जानकारी देते समता योग आश्रम के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : doda news
जगाधरी। समता योग आश्रम में 23 से 25 अक्तूबर तक 98वें वार्षिक सत्संग समागम होगा। वार्ता में सम्मेलन इंचार्ज रॉकी शर्मा और प्रवक्ता नरेश महाजन ने बताया कि सत्संग में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए आश्रम में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक वाणी पाठ होगा। इसके बाद सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक सत्संग और शाम साढ़े चार से सात बजे तक वाणी पाठ व सत्संग का कार्यक्रम होगा इस मौके प्रेम प्रकाश ढल, ओम प्रकाश ढल, राजिंद्र अरोड़ा, दीपक दत्ता, केके गुप्ता, उमेश और गौरी शंकर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed