फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sarva Karamchari Sangh will go on nationwide strike on 9th

Yamuna Nagar News: सर्व कर्मचारी संघ 9 को करेगा राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Thu, 03 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sarva Karamchari Sangh will go on nationwide strike on 9th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। हड़़ताल की की तैयारी को लेकर खाद्य विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायती राज, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।
जिला प्रधान महिपाल सौदे व जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने राज्य में हर वर्ग के साथ झूठे वादे करके लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है, लेकिन सरकार बातचीत से समाधान करना नहीं चाहती इससे कर्मचारियों, मजदूरों और परियोजना कर्मियों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 5 वर्षों से कर्मचारियों का वेतन और 10 वर्षों से परियोजना वर्करों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया, जिस कारण से इस महंगाई के दौर में परिवार का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान प्रेम प्रकाश व सदस्य रिंकू कुमार ने कहा कि आबादी व क्षेत्रफल के अनुसार 10 लाख बेरोजगारों को पक्का रोजगार देना, परियोजना कर्मियों व मजदूरों को 26 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय देने, जनता को सस्ती दर पर शिक्षा, स्वस्थ,सफाई व अन्य सुविधा उपलब्ध कराना आदि मांगों को लागू करने में सरकार आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed