फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sarpanch accused of embezzlement of five lakhs, case registered on the order of the court

सरपंच पर पांच लाख के गबन का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch accused of embezzlement of five lakhs, case registered on the order of the court
यमुनानगर। गांव नवां शहर के निवर्तमान सरपंच सोमनाथ पर अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों में पांच लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सरपंच रहते हुए स्ट्रीट लाइटों, सोलर लाइटों व मिट्टी उठाने में बड़े स्तर पर धांधली की गई। थाना छप्पर पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर सोमनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव नवां शहर निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि गांव के सोमनाथ ने सरपंच रहते हुए विकास कार्यों में काफी धांधली की। इसकी शिकायत उसने सीएम विंडो के अलावा थाना छप्पर पुलिस को भी दी थी। परंतु अधिकारियों व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने शिकायत में कहा कि गांव की पंचायती जमीन से पेड़ काटे गए जिनकी कीमत 13985 रुपये थी। परंतु पेड़ों के बारे में कोई जानकारी विभाग को नहीं दी गई। इसी तरह गांव की पंचायती जमीन से मिट्टी उठाकर शहीद भगत सिंह पार्क में डाली हुई दिखाई गई। परंतु जांच करने पर पता चला कि गांव में इस नाम से कोई पार्क नहीं था। खनन विभाग से जांच कराने पर पता चला कि मिट्टी की कीमत 39104 रुपये थी। इसी तरह एक लाख 75 हजार रुपये से 10 व
विज्ञापन

एक लाख 45625 रुपये से 10 अन्य सोलर लाइट खरीदी दिखाई गई। परंतु गांव में केवल 17 लाइट ही लगी मिली। तीन लाइटें गांव में नहीं मिली, जिनकी कीमत 48 हजार रुपये से अधिक थी। इसी तरह रिकार्ड में 100 स्ट्रीट लाइटें तीन लाख 60 हजार रुपये से खरीदी दिखाई गई। जांच करने पर गांव में केवल 12 लाइटें ही मिली। 88 लाइटें नहीं मिली। न ही इनके चोरी होने की कोई एफआइआर थाने में दर्ज कराई गई। 88 लाइटों की कीमत तीन लाख 16800 रुपये थी। वहीं गलियों के निर्माण में भी 58441 रुपये की हेराफेरी की गई है। उधर बिना अनुमति के जेसीबी चलवाई गई। इसकी एवज में जेसीबी संचालक को 24 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इस तरह सोमनाथ ने पांच लाख 19465 रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई रामकुमार ने बताया कि सोमनाथ के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed